लखनऊ: गोपालपुर में धांधली का आरोप, धरना पर बैठे किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मलिहाबाद की ग्राम पंचायत गोपालपुर में विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाकर किसान लामबंद हो गए। जिसके बाद विकास भवन में धरना देकर नारेबाजी की। वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर धरना स्थगित कर दिया।

दरअसल, गुरुवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट किसानों को लेकर विकास भवन पहुंचा और अनिश्चितकालीन धरना दिया। इस दौरान महासचिव तेज प्रताप रावत के साथ प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर से मिला। उन्हें बताया कि गांव में विकास कार्यों में जमकर धांधली हुई है। इसकी पूर्व में शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामले की जांच कराकर प्रधान व सचिव पर कार्रवाई की जाए। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद संतुष्ट हुए किसानों ने धरना खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें- भारत बंद में सपा-कांग्रेस की निष्क्रियता जातिवादी सोच की परिचायक, मायावती ने बोला हमला

संबंधित समाचार