लखीमपुर खीरी:चौकीदार की सूझबूझ से बची शारदा नहर में डूब रहे युवक का जान...

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

दर्जन भर से अधिक डूबते लोगों की चौकीदार ने बचाई है जान

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना पसगवां क्षेत्र में कुतुबापुर पुल के नजदीक शारदा नहर में डूब रहे युवक को चौकीदार शिव सिंह ने नहर में कूद कर बाहर निकाला।

कोतवाली मोहम्मदी के गांव बिजौली निवासी विवेक कुमार (22) बृजलाल मन्द बुद्धि है। वह बुधवार शाम को किसी काम से नहर किनारे गया था। किसी तरह नहर में चला गया और गहरे पानी में जाकर डूबने लगा, जिसे डूबते हुए चौकीदार शिव सिंह निवासी कुतुबापुर ने देख लिया। उसने नहर में छलांग लगा दी और विवेक कुमार को सकुशल बाहर बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। शिव सिंह अब तक दर्जन से भी अधिक लोगों को शारदा नहर में डूबने से बचा चुका है।

संबंधित समाचार