पापी, दुष्कर्मी एलायंस..., होर्डिंग लगाकर भाजपा नेत्री श्वेता सिंह ने बताया PDA का फुल फॉर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी का PDA फार्मूला लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से चर्चा का विषय बना हुआ है। सपा जहां अपने इस फार्मूले को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  PDA पर लगातार हमलावर है। 

इसी कड़ी में भाजपा अवध की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्वेता सिंह ने एक होर्डिंग राजधानी लखनऊ के मुख्य चौराहे वीमेन पावर लाइन 1090 पर लगाया है। जिसमें समाजवादी पार्टी के पीडीए का फूल फॉर्म (PDA full form) बताया गया है।

समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले को टार्गेट करते हुए श्वेता सिंह ने PDA का मतलब बताते हुए लिखा है- P=पापी, D=दुष्कर्मी, A=एलायंस। 

अयोध्या रेपकांड को लेकर राजधानी के 1090 चौराहे पर लगाए गए इस होर्डिंग में लिखा गया है, दुष्कर्मवादी पार्टी के शौकीन राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीडीए। भाजपा नेत्री श्वेता सिंह ने पोस्टर के जरिए बताया कि समाजवादी पार्टी किस तरह से अपराधियों का समर्थन कर रही है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: प्रशासन गुप्तारघाट पर नाव चलाने की तुरंत दें अनुमति- पवन पांडेय 

 

संबंधित समाचार