गोंडा: बच्चों ने तैयार किए चंद्रयान -3 के मॉडल, नवनीत को मिला पहला स्थान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंद्रयान लैंडिंग की पहली वर्षगांठ पर आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता

गोंडा, अमृत विचार। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की पहली वर्षगांठ पर शुक्रवार को परसपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा नोहर में विद्यालय के बच्चों ने मिसाइल के मॉडल बनाकर उसका प्रदर्शन और अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। 

स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यपक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले वर्ष 23 अगस्त को देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग करायी थी। इसकी पहली वर्षगांठ पर शुक्रवार को स्कूल के बच्चों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता करायी गयी। पहले बच्चों ने चंद्रयान से संबंधित मॉडल तैयार कर उनका प्रदर्शन किया और फिर क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। 

स्कूल के छात्र कुलदीप विश्वकर्मा और शिवा सिंह ने मंगल यान का मॉडल,भानु प्रताप ने आईएनएस का मॉडल, नीरज ने चंद्रयान तो नवनीत और लक्ष्मी नारायण ने आईआरएस का मॉडल तैयार किया। खुशी ने चार्ट और सरिता ने ऊन के डिजाइन से चंद्रयान का मॉडल तैयार किए। 

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नवनीत विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से भानु प्रताप और सीबी सरोज और तृतीय स्थान पर अर्पिता तिवारी रही। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सभी के मॉडल की सराहना की और कहा कि क्विज और मॉडल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार