बकरी चराने गई महिला का नदी मिला शव : तीन दिन थी लापता

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

धानेपुर/ गोंडा, अमृत विचार : धानेपुर थाना क्षेत्र के ननकू लोनियन पुरवा गांव की रहने वाली एक महिला का शव शुक्रवार को कुआनो नदी में उतराता मिला। महिला तीन दिन पहले घर से बकरी चराने के लिए निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार को नदी में शव देखे जाने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की।  इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिभुवननगर ग्रंट के मजरा ननकू लोनियन पुरवा की रहने वाली 55 वर्षीय मीना देवी पत्नी पलटूराम बुधवार को बकरी चराने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस‌ नहीं लौटी। परिवार वाले उसकी खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार को उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कुआनों नदी के भुंडा घाट के पास उतराता दिखाई पड़ा।

हतवा निवासी उत्तम प्रसाद ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। उन्होने मीना देवी की पहचान की। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया है। घटना के कारणों व विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -सपा सांसद आरके चौधरी पर एफआईआर दर्ज : बगैर अनुमति के समर्थकों के साथ निकाला था जुलूस

संबंधित समाचार