अम्बेडकरनगर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। भाजपा देश भर में संगठन पर्व की शुरुआत कर दिया है। जिसके तहत भाजपा की सदस्यता अभियान सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से डिजिटल मध्यम से शुरू किया जा रहा है। भाजपा के सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला जिला मुख्यालय स्थित लोहिया सभागार में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने किया। वहीं संचालन सदस्यता अभियान जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह रहे।

जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन के सभागार में सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिला प्रभारी पदमसेन चौधरी, एमएलसी डॉ1 हरिओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है। सदस्यता संगठन के विचार धारा की प्रक्रिया है, इसलिए भाजपा इस बार अपनी सदस्यता अभियान को सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्रही बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग और घटक तक जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली बार डिजिटल सदस्यता अभियान को 2014 में किया था। उन्होंने कहा कि सदस्यता के प्रथम चरण में 1 सितंबर से 25 सितंबर, द्वितीय चरण की सदस्यता अभियान 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। 

सभी को लेना है डिजिटल सदस्यता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार हम सभी को पुन: भाजपा की सदस्यता डिजिटल सदस्यता लेना है। कहा कि जन प्रतिनिधि, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित कर लोगों को करोड़ों में सदस्यता दिलाएगी। उन्होंने कहा कि 8800002024 पर मिस्ड काल कर सदस्यता ग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिस प्रकार से देश हित और जनहित में निरंतर कार्य किया जा रहा है, उससे समाज का हर वर्ग भाजपा की सदस्यता ले कर भाजपा से जुडऩा चाह रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा उप चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटें जीतेगी।

प्रत्येक समाज के लोगों को सदस्यता दिलाना लक्ष्य : क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि जनपद की कार्यशाला के बाद भाजपा मंडलों में सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक सदस्यता दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर कार्य करेगी। भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक समाज के लोगो तक पहुंच कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाना है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा जनपद में संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए जिले की सदस्यता की लक्ष्य से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 18 लाख मतदाता हैं, जिसमें से भाजपा को जीत के लिए लगभग 9 लाख मतों की आवश्यता है, लेकिन हम सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर नए और पुराने मिलाकर 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा भी किया जाएगा। जिला मंत्री विनय पाण्डेय ने कार्यशाला में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सदस्यता जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।

कार्यशाला में यह भी रहे मौजूद : जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया है कि कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, शिव नायक वर्मा, रमा शंकर सिंह, प्रदेश आईटी संयोजक अंकित सिंह चंदेल, क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक मनोज त्रिवेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल, संजू देवी, अवधेश द्विवेदी, भारती सिंह, सुधीर सिंह मिंटू, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, विनय पाण्डेय आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- अदालत का फैसला : विवाहिता की हत्या में पति व सास ससुर को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा

संबंधित समाचार