बरेली : 15 लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज में 15 लाख न मिलने पर पति और सास ने महिला को बेटी छीनकर घर से निकाल दिया और धमकी दी कि पैसे नहीं मिले तो दोनों की हत्या कर देंगे। महिला की तहरीर पर थाना बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुरादाबाद की मानसरोवर कॉलोनी निवासिनी अंजू आनंद के मुताबिक उनका विवाह वर्ष 2018 में बारादरी के स्टेडियम रोड स्थित रेजीडेंसी गार्डन निवासी शशांक आनंद के साथ हुआ था। विवाह में उनके पिता ने एक करोड़ रुपये खर्च किए किए थे, लेकिन पति और सास खुश नहीं थे और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। 30 जुलाई 2019 को उन्होंने बेटी को जन्म दिया, तब आरोपियों के जुल्म और बढ़ गए और मांग भी बढ़कर 15 लाख रुपये हो गई। कुछ दिन पहले उन्हें बेटी छीनकर घर से निकाल दिया। पति ने पिस्तौल तानकर धमकी दी कि यदि 15 लाख रुपये नहीं लाई तो पहले बेटी की हत्या करेगा और बाद में उसे मार देगा।

संबंधित समाचार