Jalaun Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर...चालक की मौत व दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन, अमृत विचार। जालौन में तेज रफ्तार का कहर सामने आया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार तीन लोग ग्राम अमीटा से कोंच आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा-बिरगुवां के बीच का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Gonda accident: नंदिनी नगर इंस्टिट्यूट के नाम पर रजिस्टर्ड है पुलिस एस्कॉर्ट लिखी फार्च्यूनर कार, BJP सांसद बृजभूषण सिंह का है कालेज

 

संबंधित समाचार