कासगंज: खेत में तड़पती मिली नवजात की मौत...मां को तलाश रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शेरगढ़ गांव के जंगल में नवजात बच्ची मिलने से फैली सनसनी

सिढ़पुरा/कासगंज, अमृत विचार। सिढ़पुरा क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में एक खेत के अंदर नवजात बच्ची तड़पती हुई मिलने से सनसनी फैल गई। खेत मालिक ने ग्रामीणों के साथ नवजात बच्ची को सिढ़पुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने परीक्षण के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ निवासी अजय पाल सिंह शनिवार की सुबह को वह अपने गन्ने के खेत पर गए हुए थे। खेत में एक नवजात बच्ची तड़प रही थी। इस मामले की जानकारी अजय पाल ने ग्रामीणों को दी, तो तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। बच्ची को उठाकर सिढ़पुरा सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने परीक्षण के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी की, लेकिन बच्ची को किसने फेंका इस बारे में अभी कोई अता पता नहीं लगा है। पुलिस बच्ची की मां की तलाश कर रही है। बच्ची को किसने लाकर यहां फेंका है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार