Kanpur: माना मंजिल कठिन है मेरी, मगर मंजिल पा जाऊंगा; पैर में फ्रैक्चर होने पर भी परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी ने बुलंद हौसलों से लोगों को हैरत में डाल दिया। एक पैर में फ्रैक्चर होने के चलते वह चलने में असमर्थ था। फिर भी वह सिपाही भर्ती परीक्षा देने आया। 

सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन कानपुर के गोविंद नगर में स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद परीक्षा देने पहुंचा। मौके पर मौजूद आरक्षी प्रेमवीर सिंह व मुख्य आरक्षी मनोज कुमार ने तलाशी लेने के बाद उसे कंधों से सहारा देते हुए परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों के लिए लगा रोजगार मेला; साक्षात्कार में शॉर्ट लिस्ट हुए प्रतिभागियों को मिलेगी नौकरी

 

संबंधित समाचार