Kanpur Suicide: मायके से नहीं लाैटी पत्नी...पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्नी के मायके से नहीं आने पर चालक ने आत्महत्या की

कानपुर, अमृत विचार। पत्नी के मायके से न लौटने पर कार चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नौबस्ता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। यशोदा नगर एस ब्लॉक निवासी बैटरी रिक्शा चालक प्रदीप पांडेय ने बताया कि उनका बेटा अनुराग (29) ओला चालक था। रक्षाबंधन के दिन अनुराग पत्नी सोनम व बेटे वेदांत के साथ सनिगवां स्थित ससुराल गया था, जहां ससुराल में रुकने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। 

अनुराग वापस आ गया, जबकि बहू पौत्र के साथ वहीं रूक गई। काफी बुलाने के बाद भी पत्नी के वापस न आने पर अनुराग घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में गया और फंदा लगाकर जान दे दी। बड़ा भाई पीयूष देर शाम कमरे में गया तो देखा कि अनुराग का शव लटक रहा था। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर पुलिस ने पकड़ा सॉल्वर: मध्यप्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा पास कर चुका, पांच लाख रुपये का लालच...बन गया आरोपी

संबंधित समाचार