बाराबंकी: घर से खींचकर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमले से लोगों में दहशत फैल गयी है। सिटी चौकी क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई इन्वर्टर मकैनिक की हत्या का मामला अभी ठंडा ही पड़ा था कि शुक्रवार दिनदहाड़े डेढ़ बजे धारदार हथियारों के साथ आधा दर्जन दबंगों ने घर से निकालकर युवक …
बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमले से लोगों में दहशत फैल गयी है। सिटी चौकी क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई इन्वर्टर मकैनिक की हत्या का मामला अभी ठंडा ही पड़ा था कि शुक्रवार दिनदहाड़े डेढ़ बजे धारदार हथियारों के साथ आधा दर्जन दबंगों ने घर से निकालकर युवक पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
सिटी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला नबीगंज निवासी सहबाज़ खान जुम्मे की नमाज़ अदा करके घर पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोसी तीन सगे भाईयों याक़ूब, मोबिन और गोलू पुत्र आमीन ने अपनी पॉलीथिन की फैक्ट्री के तीन मजदूरों सईद, सकीर और सकीब के साथ मिलकर सहबाज़ को घर से निकाल कर डंडों से बुरी तरह हमला कर दिया। बचाने आयी मां, बहन खुशनुमा और भाभी सायरा धक्का देकर गलियां देते हुऐ सहबाज़ को जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान एकत्रित हुई भीड़ ने सहबाज़ की जान बचाई और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सहबाज और उसके मोहल्ले वालों की माने याक़ूब और उसके भाई सहबाज़ से दुश्मनी मानते हैं। इनके द्वारा लॉकडाउन के दौरान सहबाज़ को कट्टा रखने के फ़र्ज़ी केस में क्रिस्टल गार्डन से पकड़वा कर जेल भी भिजवाया जा चुका है। शुक्रवार को हुऐ इस हमले के बाद आक्रोशित नबीगंजवासी कोतवाली के बाद जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
