रामपुर पुलिस ने 451 जंगली तोतों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को 451 जंगली तोतों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सिविल लाइन पुलिस शनिवार की शाम चौकी पनवड़िया के पास चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान एक युवक तोते लेकर जा रहा था। शक होने पर पुलिस ने उसे रोक लिया और तोतों के बारे में पूछा मगर वह सही जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अजीम निवासी पसियापुरा शुमाली थाना कोतवाली का निवासी है। पुलिस को उसके पास से 451 जंगली तोते मिले हैं।

यह भी पढ़ें- The Diary of Best Bengal के डायरेक्टर मुख्यमंत्री को सुनाएंगे कहानी: पश्चिम बंगाल पुलिस के नोटिस से परेशान होकर छोड़ी मायानगरी

संबंधित समाचार