सोनभद्र: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत, 25 घायल
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जिसमें 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कुराकलां गांव से कुछ लोग शरद पूर्णिमा के पर्व पर एक ट्रैक्टर-ट्राली से कोन थाना क्षेत्र …
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जिसमें 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कुराकलां गांव से कुछ लोग शरद पूर्णिमा के पर्व पर एक ट्रैक्टर-ट्राली से कोन थाना क्षेत्र के अमिला धाम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। मंदिर से कुछ ही दूरी पर पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कुराकलां गांव निवासी नर्मिला देवी (65) व शैल कुमारी (60) की मौत हो गई। हादसे में गम्भीर रूप से घायल 25 लोगों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।
