Fatehpur News: सांड ने बाइक सवार पर किया हमला...मौत, सींग में फंसा कर 20 मीटर तक घसीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सांड के हमले से बाइक सवार की हुई मौत

फतेहपुर, अमृत विचार। बाइक सवार युवक को सींग में फंसा कर सांड 20 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान सींग युवक के सीने को चीरकर पार कर गई। जिसमें युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के नयापुरवा मजरे नौरंगाबाद गांव निवासी दिनेश कुमार (25) सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर जा रहा था। थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर बाजार जन्माष्टमी त्योहार के लिए सामान लेने गया था। 

इस बीच घर लौटते समय दिनेश जैसे ही रात करीब नौ बजे नौरंगाबाद मोड़ के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़ा सांड दौड़ कर आया और चलती बाइक पर अचानक दिनेश पर हमला बोल दिया। सांड के हमले में दिनेश बाइक से गिर गया। 

युवक को कई बार पटकने के बाद सांड सींग में फंसा कर उसे करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान सींग दिनेश के सीने को चीरती हुई पार हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देखकर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- CM Yogi के Kanpur आगमन की तैयारी में जुटी पुलिस...LIU व खुफिया सक्रिय, BJP में भी तैयारियां शुरू, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

 

संबंधित समाचार