गोंडा :  दूबेपुरवा में 54 लाख रुपये से बनेगी सीसी सड़क, विधायक ने किया शुभारंभ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर पंचायत योजना से मिली है 650 मीटर सीसी सड़क की स्वीकृति

गोंडा, अमृत विचार: नगर पंचायत धानेपुर कोे मुजेहना संपर्क मार्ग से दूबेपुरवा गांव तक सीसी सड़क का निर्माणाधीन कराया जायेगा। 54 लाख रुपये से बनने वाली इस सड़क का मंगलवार को मेहनौन  विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सड़क निर्माण का शुभारंभ करते हुए विधायक ने गांव के लोगों को लड्डू खिलाकर उन्हे सुलभ आवागमन के लिए मजबूत सड़क उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। 

मुजेहना संपर्क मार्ग से दूबेपुरवा गांव तक जाने वाला मार्ग काफी खराब हालत‌ में था। यहां के लोग पक्की सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत योजना से इस सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने गांव पहुंचकर इस सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। विधायक ने क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व पूर्व पत्रकार परमात्मादीन तिवारी से फीता कटवाया। इसके बाद गांव के लोगों को खुद लड्डू बांटकर सड़क निर्माण प्रारंभ कराया। विधायक ने निर्माण करा रहे ठेकेदार को सड़क की गुणवत्ता के बनाए रखने का निर्देश भी दिया।

विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र के प्रत्येक गांव और उससे जुड़े मजरों तक आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दूबेपुरवा गांव में 54 लाख रुपये की लागत से 635 मीटर सीसी सड़क बनाई जा रही है‌। इस सडक निर्माण से यहां के लोगों का आवागमन सुलभ होगा। इस दौरान नगर पंचायत धानेपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री चंद्र प्रकाश शुक्ला, नवनीत सिंह, दद्दन शुक्ला, पंकज वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। 

रोलर पर आजमाया हाथ, गांव का किया निरीक्षण

सीसी सड़क निर्माण का शुभारंभ करने पहुंचे विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने सड़क निर्माण के लिये मंगाए गए रोलर पर भी हाथ आजमाया। उन्होंने सड़क पर रोलर चलाकर उसकी क्षमता का आकलन किया। विधायक ने गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को गांव में सीसी सड़क के साथ नाली निर्माण कराने का भी निर्देश दिया।

उन्होने आवास योजना से बनाए गए पीएम आवास का भी निरीक्षण किया और लाभार्थी महिला से जानकारी ली। विधायक ने कहा कि आवास योजना में किसी को कोई पैसा नहीं देना है। आवास दिलाने के नाम पर अथवा आवास पाने वाले लाभार्थियों से अगर वसूली की बात सामने आयेगी तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जायेगी। उन्होंने लाभार्थियों से आवास के लिए किसी को कोई भी पैसा नहीं देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- पत्नी पर चाकू से हमलाकर पति ने खाया जहरीला पदार्थ : ससुराल पहुंचे युवक ने वारदात को दिया अन्जाम

 

संबंधित समाचार