जिला अस्पताल में दंपती ने आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुद को बता रहे एचआईवी पॉजिटिव, पुलिस ने परिवार के सुपुर्द किया 

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र निवासी एक दंपती इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों ने अपने को एचआईवी पॉजिटिव बताया। लेकिन जांच में निगेटिव मिला। इलाज और जांच फर्जी होने की जिद पर सभी ने पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत निवासी ग्रामीण और उसकी पत्नी जिला अस्पताल पहुंची। दोनों ने अपने को जिला अस्पताल के रूम नंबर 19 में स्वास्थ्य कर्मी तरन्नुम से कहा कि पति और पत्नी एचआईवी पॉजिटिव हैं। दवा कोई काम नहीं कर रहा है। जिस पर स्वास्थ्य कर्मी ने जांच कराई तो दोनों निगेटिव निकले। इस पर दोनों नाराज हो गए। ग्रामीण ने कहा कि एचआईवी पॉजिटिव हैं, जिसके चलते कोई दवा काम नहीं कर रहा है।

इसके बाद दोनों हंगामा करते हुए जिला अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे साथ में लाए बैठ से पेट्रोल निकाला। आग लगाने की कोशिश की। जिस पर चौकी के सिपाही अखिलेश कुमार और नीलेश ने पेट्रोल का डिब्बा छीन लिया। दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। इस मामले में कोतवाल मनोज कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बात हुई है। रिश्तेदार से वार्ता कर दोनों को घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पत्नी पर चाकू से हमलाकर पति ने खाया जहरीला पदार्थ : ससुराल पहुंचे युवक ने वारदात को दिया अन्जाम

संबंधित समाचार