जन्माष्टमी पर जन्मी बच्ची को मां ने फेंका : झाड़ियों में मिली, राहगीरों ने पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार:  जन्माष्टमी के दिन अष्टभुजी रूप में पैदा हुई बेटी को मां ने जन्म के तीन घंटे बाद अपशकुन का कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया। झाड़ियां में बच्ची के रनने की आवाज जब राहगीरों ने सुनी तो पुलिस को सूचना दी। फूलपुर पुलिस ने नवजात बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने चेकअप के बाद बच्ची को स्वस्थ बताया। अब बच्ची चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की देखरेख में है।

जन्माष्टमी के दिन बेटे-बेटियों के जन्म लेने पर उनके माता पिता और रिश्तेदार खुशियां मनाते है। देवी देवताओं का नाम रखते है। लेकिन यहां एक मां ने बेटी के पैदा होने पर उसे अपशकुन कहते हुए जन्म महज तीन घंटे बाद ही झाड़ियों के बीच कूड़े के ढेर मे फेंक दिया। झाड़ियों में बदनसीब बच्ची रोती रही। फूलपुर के चतुर्भुजपुर बरईतारा के रहने वाले सूरज पटेल सोमवार को रास्ते से गुजर रहे थे। उन्हें सरकारी ट्यूबवेल के पास झाड़ियों में रोने की आवाज सुनकर वह पास मे गये और देखा तो बच्ची दुपट्टे में बच्ची थी।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद फूलपुर पुलिस पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां बच्ची के स्वस्थ्य होने पर उसे चाइल्ड लाइन की देख रेख मे दे दिया गया। बच्ची को गोद लेने के लिए काफी लोग पहुंच गये। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि बरईतारा गांव निवासी दंपती भी चाइल्ड केयर सेंटर बच्ची के साथ गए हैं। आगे की कार्रवाई चाइल्ड केयर सेंटर के अधिकारी करेंगे।

यह भी पढ़ें- पत्नी पर चाकू से हमलाकर पति ने खाया जहरीला पदार्थ : ससुराल पहुंचे युवक ने वारदात को दिया अन्जाम

संबंधित समाचार