Kanpur: सीएम योगी देंगे सीसामऊ उप चुनाव जीतने का मंत्र...लगातार तीन बार से इस सीट पर इरफान सोलंकी का था कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जीआईसी ग्राउंड में रोजगार मेला का उद्घाटन कर मेधावी छात्रों को वितरित करेंगे टैबलेट

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा ने सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़कर जीत के लिए ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को शहर आकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मर्चेंट चैंबर हाल में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को 60 मिनट के संबोधन में जीत का मंत्र देंगे। इस बैठक में भाजपा ने संगठन से जुड़े 150 नेताओं को बुलाया है।   

सीसामऊ विधानसभा के प्रस्तावित उप चुनाव की तैयारी में गुरुवार को शहर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। यहां से वह पूर्वाह्न 11 बजे जीआईसी इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर रोजगार मेला का उद्घाटन करेंगे। 

स्वामी विवेकानंद स्मार्ट फोन टैबलेट वितरण योजना के अंतर्गत सैकड़ों  मेधावी छात्रों को टैबलेट बांटेंगे। कार्यक्रम के लिए वॉटर प्रूफ जर्मन हैंगर वाला टेंट लगाया जा रहा है। भाजपा ने सीसामऊ विधानसभा के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं को जीआईसी ग्राउंड पंहुचाने के लिए तैयारी की है। यहां से मुख्यमंत्री मर्चेंट चैंबर हाल पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। 

ये भी पढ़ें- CM Yogi आदित्यनाथ कल शहर में साढ़े तीन घंटे रहेंगे...इतने करोड़ की परियाजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा