बरेली: पुलिस को चकमा देकर फूंका फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाहदाना चौराहे पर पुलिस कर्मियों की संख्या कम देख खुराफातियों ने पुतला फूंकने का प्रयास किया। जब सिपाही ने मना किया तो लोग पुतला को दरगाह गेट पर ले गए और आग के हवाले कर दिया। पुलिस खुराफातियों की तलाश में जुटी है। मुस्लिम संगठनों में फ्रांस के राष्ट्रपति के बयानों को …

बरेली, अमृत विचार। शाहदाना चौराहे पर पुलिस कर्मियों की संख्या कम देख खुराफातियों ने पुतला फूंकने का प्रयास किया। जब सिपाही ने मना किया तो लोग पुतला को दरगाह गेट पर ले गए और आग के हवाले कर दिया। पुलिस खुराफातियों की तलाश में जुटी है।
मुस्लिम संगठनों में फ्रांस के राष्ट्रपति के बयानों को लेकर काफी रोष है।

इसके कारण आए दिन कोई न कोई संगठन फ्रांस के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों या फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को जलाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के साथ खड़े होने की बात कही है।

शुक्रवार को शाहदाना चौराहे पर अचानक कुछ लोग फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का पुतला लेकर पहुंच गये। वहां सिर्फ सिपाही राहुल खुराना तैनात थे। नारेबाजी के दौरान सिपाही ने लोगों को समझाने और पुतला न फूंकने के लिये कहा तो कई लोगों ने मिलकर उन्हें घेर लिया और पुतले को दरगाह के गेट की तरफ ले जाकर उसमें आग लगा दी।

मामले की जानकारी होते ही इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा और बारादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्हें आता देख खुराफाती वहां से भाग गए। बारादरी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। पुतला बुझाते वक्त सिपाही राहुल के हाथ भी जल गए। पुलिस ने बताया कि खुराफाती दादू कुआं के रहने वाले हैं।

संबंधित समाचार