Fatehpur: एसएसओ ने सहकर्मी के साथ की गाली-गलौज, दी जान से मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी अनूप उत्तम, जो बिंदकी रोड स्थित चौडगरा विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने अपने सहकर्मी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अनूप उत्तम ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने ही विभाग के एसएसओ बलजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

अनूप का कहना है कि बलजीत सिंह किसी बात को लेकर उनसे खुन्नस रखते हैं और उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। अनूप के अनुसार, बलजीत सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना की शिकायत अनूप ने अपने विभागीय अधिकारियों से लिखित रूप में की थी। 

उन्होंने बताया कि बलजीत सिंह ने विभागीय उच्च अधिकारियों के सामने अपनी गलती स्वीकार की है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने दोबारा गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बकेवर थानाध्यक्ष कान्ती सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: शराब तस्करी कर ले जाते समय कार पलटी; दो तस्कर गिरफ्तार, इतने लाख की अंग्रेजी शराब बरामद...

 

संबंधित समाचार