मुरादाबाद : हिंदू लड़के से बात करने पर जताई आपत्ति, बुर्का खींचकर की छींटाकशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कटघर थाने में दी तहरीर

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाने के निकट हिंदू लड़के से बात करने पर युवती के साथ छेड़खानी कर दी। स्कूटी सवार युवक बुर्का खींचकर युवती से छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर मुफ्ती साहब को बुलाने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कटघर थाने में तहरीर दी है।

मुगलपुरा थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने बताया कि वह कटघर थाना क्षेत्र स्थित बस अड्डे के निकट निजी अस्पताल में नौकरी करती है। गुरुवार शाम 7:30 बजे ड्यूटी से वापस घर जा रही थी। इसी दौरान कटघर थाने के निकट गुलाबबाड़ी फाटक के पास रास्ते में पीड़िता का दोस्त सिद्धार्थ मिल गया। वह रास्ते में खड़े होकर सिद्धार्थ से बातचीत करने लगी। सिद्धार्थ अपनी मां को अस्पताल में दिखाने के लिए कहने लगा। सिद्धार्थ की मां बीमार रहती हैं। इसके बाद पीड़िता जैसे ही वहां से चली। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक आ पहुंचा।

आरोप है कि स्कूटी सवार हिंदू लड़के से बात करने पर आपत्ति जताने लगा। कहासुनी पर अश्लील बातें करने लगा। फिर बुर्का खींचकर छींटाकशी करने लगा। विरोध करने मुफ्ती साहब को बुलाने की धमकी दी। लोगों की भीड़ जुटता देख आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची महिला पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। पीड़िता ने मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मामा ने भांजी संग किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार