सुलतानपुर : स्टेराड में उतरे करंट की चपेट में आकर शिवभक्त की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भंडारे के दौरान हुई दुर्घटना, गांव में मचा कोहराम,

भदैंया/ सुलतानपुर, अमृत विचारः बोल बम कांवरिया संघ भीखमपुर द्वारा गांव के नागेश्वर नाथ धाम पर भंडारे का आयोजन गुरुवार को किया गया था। जिसमें देर रात नौ बजे के बाद एक शिवभक्त स्टेराड में उतरे करंट की चपेट में आ गया। जिसकी मौत हो गयी है। 

शिवगढ़ थाने के भीखमपुर गांव में नागेश्वर नाथ धाम है। सावन में गांव व आसपास के लोग बाबा बैजनाथ धाम झारखंड जल चढ़ाने गये थे। जिसके बाद इस धाम पर गुरुवार को शाम कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे के समाप्ति के बाद पत्तल फेंकते समय गांव के कांवरिया व शिवभक्त सुशील कुमार गुप्ता (24) पुत्र स्व फूलचंद्र निवासी भीखमपुर बिजली खंभे के पास चले गये। वहां खंभे के स्टेराड में उतरे करंट की चपेट में आकर वह गिर पड़ा। अन्य शिवभक्त उनको वहां गिरा देख उठाकर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने शिवभक्त को मृत बताया। शिवगढ़ कोतवाल धर्मबीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर जाकर पड़ताल व पूछताछ कर रही है।

ट्रक चलाकर चलाता था परिवार का खर्च

भीखमपुर निवासी सुशील कुमार ट्रक चलाकर रोजी रोटी का जुगाड़ करता था। पिता की मौत के बाद वह चालक बन गया था तथा सावन में आकर गांव वालों के साथ भंडारा करता था। अभी सुशील अविवाहित था। मृतक की मां चमेला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग उनको संवेदना दे रहे है।

यह भी पढ़ेः रहस्यमय है मथुरा का यह कुंड, भगवान विष्णु ने दिया था अमरता का वरदान

संबंधित समाचार