गोंडा: उतरौला-अयोध्या-प्रयागराज मार्ग को राष्ट्रीय राज्य मार्ग में परिवर्तित करने की मांग, गडकरी को लिखा पत्र  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उतरौला अयोध्या प्रयागराज मार्ग को राष्ट्रीय राज्य मार्ग में परिवर्तित करने की मांग की है‌।‌ इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है‌।  

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजे गए पत्र में राज्यमंत्री व जिले के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने लिखा है कि उतरौला-अयोध्या -प्रयागराज मार्ग उत्तर प्रदेश के उत्तरी सीमा भारत एवं नेपाल के निकट है। 100 किमी लम्बाई वाला यह मार्ग उत्तर प्रदेश का अत्यन्त महत्वपूर्ण राज्य मार्ग है। यह उत्तरी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवीपाटन शक्तिपीठ को धर्म नगरी अयोध्या एवं संगम नगरी प्रयागराज और भारत से नेपाल की सीमा को भी जोड़ता है। इस राज्य मार्ग पर सामान्य यातायात के अलावा बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों का भी आवागमन रहता है। प्रति वर्ष हजारों की संख्या में आने वाले विदेशी बौद्ध धर्म के अनुयाइ‌यों के लिए भी यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है।

demo image v - 2024-08-30T171722.675
कीर्तिवर्धन सिंह, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन व विदेश राज्यमंत्री सड़क परिवहन मंत्री को लिखा गया पत्र

नेपाल से सटे हुए भारत के इस उत्तरी क्षेत्र में कोई भी रेलमार्ग न होने के कारण यहां की व्यापारिक व आर्थिक गतिविधियां भी इसी राज्य मार्ग पर निर्भर हैं। इस मार्ग को राष्ट्रीय राज्य मार्ग में परिवर्तित करने से यह सीमावती क्षेत्र विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकेगा। विदेश राज्य मंत्री ने लिखा है कि वह पहले भी इस संबंध में मांग रख चुके हैं और अब प्रदेश सरकार ने भी इस मार्ग के महत्व को समझते हुए इसे राष्ट्रीय राज्य मार्ग बनाने का प्रस्ताव सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा है‌। कीर्तिवर्धन सिंह ने उतरौला, अयोध्या, प्रयागराज राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राज्य मार्ग में परिवर्तित करने की मांग की है‌।

ये भी पढ़ें- Gonda News: कजरी तीज पर 4 से 7 सितंबर तक‌ जिले में प्रतिबंधित रहेगा भारी वाहनों का आवागमन, रूट डायवर्जन प्लान जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज