बरेली: छेड़खानी की धारा हटाने को पैसे लेने वाले दरोगा-मुंशी लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चौकीदार के बेटे पर दर्ज छेड़खानी के मामले को निपटाने के लिए दरोगा और मुंशी ने आठ हजार रुपये रिश्वत ले ली। इसके बाद भी चौकीदार के बेटे को जेल जाना पड़ा। मामले ने तूल पकड़ा तो दरोगा और मुंशी ने उनके रुपये वापस कर दिए। एसएसपी को जब मामले की जानकारी …

बरेली, अमृत विचार। चौकीदार के बेटे पर दर्ज छेड़खानी के मामले को निपटाने के लिए दरोगा और मुंशी ने आठ हजार रुपये रिश्वत ले ली। इसके बाद भी चौकीदार के बेटे को जेल जाना पड़ा। मामले ने तूल पकड़ा तो दरोगा और मुंशी ने उनके रुपये वापस कर दिए। एसएसपी को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने दरोगा और मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया।

बता दें कि क्योलड़िया के रहने वाले चौकीदार के बेटे ने गांव की लड़की के साथ कुछ समय पहले छेड़खानी की थी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसकी जानकारी होने पर चौकीदार ने मामले को निपटाने के लिए दरोगा सत्यपाल और मुंशी सूरज से बात की तो उन्होंने उससे आठ हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपी को जेल भेज दिया।

पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो आनाकानी करने लगे। इसकी शिकायत चौकीदार ने एसएसपी से की। एसएसपी ने सीओ थर्ड को मामले की जांच सौंप दी है। इस पर दरोगा और मुंशी ने चौकीदार के रुपये वापस कर दिए। यह बात बताने के लिए चौकीदार शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और सारी बात बताई। इसके बाद एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया।

दरोगा और मुंशी ने चौकीदार से रुपये लिए थे। बाद में उसके रुपये वापस कर दिए। दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार