महाराष्ट्र से आये भक्तों ने सरयू में दीपदान कर चढ़ाई चूनर : दो लाख श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश भर में राम भक्तों की आस्था अयोध्या से जुड़ गई है। विभिन्न राज्यों से भक्तों का जत्था अयोध्या पहुँच कर धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न कर रहे। इसी क्रम में महाराष्ट्र से आए 200 भक्तों ने मां सरयू को विशाल चुनरी अर्पित किया। इसके साथ ही 2 लाख दीपदान भी किया। घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार राठी ने बताया कि महाराष्ट्र से 200 रामभक्त अयोध्या आए हैं। अयोध्या में भगवान रामलला, कनक भवन हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद मां सरयू को विशाल चुनरी अर्पित किया गया। इसके साथ ही दो लाख दीपों का दीपदान भी सरयू में किया गया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में चुनरी दान, दीपदान के बाद अब बनारस में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मां सरयू के पावन तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रामभक्तों की ओर से किया गया। जिसमें काफी संख्या में रामभक्त शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: पुलिस भर्ती के चौथे दिन 1174 केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा

संबंधित समाचार