सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- नकाब पहनकर देश को गुमराह कर रहे हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए कहा, “कोई जाति, कोई वर्ग, कोई धर्म, कोई मजहब या भाषा देश से बड़ी नहीं हो सकती। राष्ट्र की एकता और अखंडता के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। 

इसके साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने वाले आज नक़ाब पहनकर फिर से देश को गुमराह कर रहे हैं। जो लोग सामाजिक न्याय के लिए समर्पित महापुरुषों का अपमान करते थे, वे आज वोट के लिए उनकी आरती उतार रहे हैं।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा ये समाजवादी पार्टी और कांग्रेस हैं, जिन्होंने वर्षों तक देश पर राज किया। कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, जब भी इन्हें मौका मिला, उन्होंने देश की कीमत पर राजनीति की। यही फर्क है, वे देश की कीमत पर राजनीति करते हैं और हम देश के लिए राजनीति करते हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: JDU में शामिल हुए श्याम रजक, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी रहे मौजूद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म