लखीमपुर खीरी: परौरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक कफारा पुलिस चौकी के गांव परौरी निवासी विक्रम (19) पुत्र जगप्रताप देर शाम घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं आया। रविवार को उसका शव गांव के ही रमेश वर्मा की बाग में एक पेड़ से लटका देखा गया। शव लटके होने की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कफारा पुलिस ने शव नीचे उतारा और पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी कफारा अजय कुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

संबंधित समाचार