संभल : मदद के बहाने महिला से दुष्कर्म, पत्नी बनाकर रखने के बाद छोड़ा...पीड़िता ने लगाई कार्रवाई की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/रजपुरा/अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र की महिला के पति की मौत के बाद एक व्यक्ति ने उससे मदद का बहाना बनाकर दुष्कर्म किया और पत्नी बनाकर रखा। अब व्यक्ति ने महिला को घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसके पति की करीब 20 वर्ष पहले मौत हो गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मदद करने का बहाना बनाकर महिला से पहले दुष्कर्म किया। फिर उसे पत्नी बनाकर करीब एक साल तक हरियाणा में रखा। जिसके बाद दोबारा गांव में महिला के साथ रहने लगा। अब व्यक्ति ने महिला को घर से निकाल दिया और कोई मदद नहीं करता।

पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें : संभल: आपत्तिजनक स्थिति में मिले प्रेमी-प्रेमिका; ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़कर पीटा, फिर पंचायत ने किया ये...

संबंधित समाचार