नहर में मिला युवक का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरांव/नैनी, अमृत विचार । कोरांव थाना क्षेत्र के ताज मोहम्मद निवासी नगर पंचायत कोरांव का शव कोसफरा गांव में बीती रात मिलने से घर में हाहाकार मच गया।

सूचना मिलने पर पत्नी रजिया बेगम ने कोरांव थाना में तहरीर दर्ज करवाई तथा पैसे के लेन देन के आरोप में तीन लोगों को नामजद किया। आरोप है कि वह अक्सर उसके घर आकर उसके पति के साथ कहा सुनी करते थे। शनिवार देर रात वह उसको अपने साथ ले गए थे।

सुबह उसकी लाश कोसफरा नहर के पास मिली। सूचना पर इलाकाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रिपोर्ट आने पर ही मामले की सत्यता सामने आएगी। हालांकि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: बाढ़ नियंत्रण की कवायद नाकाफी, लोगों को नहीं मिली सहूलियत

संबंधित समाचार