Kanpur News: नगर निगम जोन एक कार्यालय में धड़-धड़ाकर गिरी फॉल सीलिंग...बाल-बाल बचे कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सोमवार को सिविल लाइंस स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय-1 की छत का हिस्सा फाल सीलिंग समेत गिर गया। गनीमत रही कि यहां कार्य कर रहे कर्मचारी मलबे की चपेट में नहीं आये। छत गिरने से अफरातफरी मच गई। यहां काम कर रहे, 4 कर्मचारी फॉल सीलिंग गिरते ही भाग खड़े हुए। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक छत सही नहीं होगी कार्य नहीं करेंगे।

पुरानी बिल्डिंग में नगर निगम का जोनल कार्यालय संचालित हो रहा है। यहां बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मचारी और आम लोग काम कराने आते-जाते हैं। सूचना पर पहुचे जोनल अधिकारी-1 विद्यासागर यादव ने बताया कि छत में लगा प्लास्टर नीचे गिरा है। छत के नीचे लगी फॉल सीलिंग भी नीचे गिर गई। यहां कार्य कर रहे कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। जांच कर पूरी छत की मरम्मत कार्य करा रहे हैं। भवन पुराना है, इस वजह से बारिश में कुछ दिक्कत हो जाती है।

ये भी पढ़ें- Good News: कानपुरवासियों के लिए अच्छी खबर...ई बसों के लिए बनाए जा रहे 50 से अधिक नए रूट, इन रूटों पर हो रहा विचार

संबंधित समाचार