Good News: कानपुरवासियों के लिए अच्छी खबर...ई बसों के लिए बनाए जा रहे 50 से अधिक नए रूट, इन रूटों पर हो रहा विचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हलीम कालेज चौराहा चमनगंज से बाबूपुरवा होते हुए मछरिया तक नए रूट पर विचार

कानपुर, अमृत विचार। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है, जल्द ही 150 ई बसें कानपुर को मिलने वाली हैं, ऐसे में कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सविर्सेज लिमिटेड ने नए रूट का चयन एवं उनपर बसों का चलाने की योजना बनानी शुरु कर दी है। कई नए रूट पर मंथन चल रहा है जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जायेगा।

शहर के कई ऐसे घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, जहां के लोग शहर के बाहरी क्षेत्रों में जाकर बस गये हैं जैसे चमनगंज, बेकनगंज, फहीमाबाद, इफ्तिखाराबाद, नई सड़क, पेचबाग, दादा मियां चौराहा, कर्नलगंज, बजरिया आदि। इन क्षेत्रों के लोगों ने मछरिया, बाबूपुरवा, बेगमपुरवा, बूढ़पुर, आवास विकास आदि क्षेत्रों में अपना आशियाना बना लिया है लेकिन संसाधन की भारी कमी है।

चमनगंज से यदि कोई मछरिया जाता है तो पहले चमनगंज से घंटाघर पहुंचता है, वहां से किदवई नगर चौराहा के लिए साधन करता है और फिर वहां से तीसरा साधन पकड़कर मछरिया पहुंचता है, ऐसे में ई बस की टीम सर्वे कर रही है कि इस रूट पर कितने लोगों को प्रतिदिन आना जाना है।

यदि यात्रियों की संख्या ठीक हुई तो चमनगंज के हलीम कालेज चौराहा से टाटमिल, बाकरगंज, चालीस दुकान, श्याम नगर होते हुए मछरिया चौराहा जामा मसिज्द तक ई बस चलेगी। इसी प्रकार घंटाघर से अफीमकोठी, जूही पुल ढाल होते हुए बारादेवी, नौबस्ता होते हुए गल्ला मंडी तक बस चलाई जायेगी। इसी प्रकार घंटाघर से नौबस्ता होते हुए घाटमपुर, जहानाबाद के लिए भी बसें चलेंगी। 

नए रूट पर मंथन चल रहा है, नई बसें आने के पहले ही रूटों का चयन हो जायेगा। किस रूट पर यात्रियों का कितना लोड है, इसका सर्वे चल रहा है, जल्द ही नये रूटों पर बसें चलेंगी।- डीवी सिंह, निदेशक, कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड

ये भी पढ़ें- Kanpur: सौम्या खंडेलवाल को चांसलर गोल्ड मेडल, HBTU ने मेडल धारकों के नाम किए घोषित...इस दिन मनाया जाएगा दीक्षांत समारोह

संबंधित समाचार