Fatehpur Crime: नलकूप में बंधक बनाकर छात्रा से किया दुष्कर्म...पिता बोले- डर से तीन दिन स्कूल नहीं गई बेटी, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिछले सप्ताह स्कूल जाते समय बनाया था बंधक

फतेहपुर, अमृत विचार। छात्रा से तीन दिन पहले हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट पिता ने रविवार को थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। औंग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। 

बेटी 28 अगस्त को साइकिल से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में गांव के ही आदर्श का नलकूप है। नलकूप के पास आदर्श ने उसे पकड़ लिया। साइकिल नलकूप में फेंककर पुत्री को बंधक बना लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद नलकूप की कोठरी में ताला बंदकर निकल गया। 

दोपहर करीब एक बजे लौटा और धमकी देकर स्कूल से छुट्टी के समय छोड़ दिया। डर के कारण पुत्री तीन दिन स्कूल नहीं गई। पुत्री के गुमशुम रहने पर जब पूछा तो आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट, धमकी और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Chitrakoot: सिद्धी विनायक अस्पताल के संचालक पर दुष्कर्म का आरोप...वीडियो भी बनाया, बांदा के दारोगा समेत तीन पर FIR

संबंधित समाचार