त्रिपुरा: 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगरतला। त्रिपुरा में 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके घर में दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना 24 अक्टूबर को उत्तरी त्रिपुरा जिले के कंचनपुर उपखंड के बरहलदी गांव में हुई लेकिन उसके रिश्तेदारों ने 29 अक्टूबर …

अगरतला। त्रिपुरा में 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके घर में दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना 24 अक्टूबर को उत्तरी त्रिपुरा जिले के कंचनपुर उपखंड के बरहलदी गांव में हुई लेकिन उसके रिश्तेदारों ने 29 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म के दोनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरु कर दी गई है। अधिकारी ने कहा, “एक आरोपी महिला को ‘दादी’ कहता था। वह महिला घर में अकेली रहती थी । घटना की रात आरोपी एक अन्य व्यक्ति के साथ घर में घुसा और बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया।” घटना के बाद महिला बीमार पड़ गई थी लेकिन उसने पुलिस को सूचना नहीं दी।

उन्होंने बताया कि जब उसके रिश्तेदारों को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पांच दिन बाद शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस उसे अस्पताल ले गई और उसका बयान भी दर्ज किया, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला अब अपने घर पर है।

संबंधित समाचार