लखीमपुर खीरी: चोरी की तीन बाइक बरामद, गिरोह के दो सदस्य भी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

ईसानगर, अमृत विचार। थाना ईसानगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरारी तिराहे के आगे सरपतहा रोड से दक्षिण की तरफ जाने वाले चकमार्ग की घेराबंदी की और बाइक से आ रहे लखीमपुर शहर निवासी हाशिम उर्फ मामा व थाना ईसानगर के गांव लौकाही मल्लापुर निवासी यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो अन्य बाइकों को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद होने का दावा किया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया पकड़े दोनों आरोपी शातिर बाइक चोर हैं। आरोपी हाशिम पर नौ व यूसुफ पर तीन संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान भेजा है।

संबंधित समाचार