बरेली: हरियाणा में युवती की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हरियाणा के बल्लभगढ़ में युवती निकिता की हत्या के विरोध में शनिवार को बरेली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नॉवल्टी चौराहा से पटेल चौक तक रोष व्यक्त करते हुए आरोपी तौसीफ खान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवती के साथ जबरदस्ती …

बरेली, अमृत विचार। हरियाणा के बल्लभगढ़ में युवती निकिता की हत्या के विरोध में शनिवार को बरेली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नॉवल्टी चौराहा से पटेल चौक तक रोष व्यक्त करते हुए आरोपी तौसीफ खान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवती के साथ जबरदस्ती करने व कार में न बैठने पर सरेआम गोली मार कर हत्या करने से देशभर के छात्र समुदाय में रोष है।

महानगर मंत्री गौरव यादव ने कहा कि अभाविप सरकार व प्रशासन से ऐसे जिहादी मानसिकता से ग्रस्त युवक पर जल्द से जल्द कार्रवाई व फांसी की मांग करती है। वहीं, महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय इकाई मंत्री अनीशा कठेरिया ने कहा कि ऐसे लोगों को कठोरतम दंड मिले जो समाज मे महिलाओं के लिए घिनौनी सोच रखने वालों के लिए उदाहरण बने।

इस दौरान महानगर विस्तारक आकाश, विभाग सह संयोजक योगेश पंडित, सपना चौहान, हर्ष अग्रवाल, कमल गुप्ता, अनिल गंगवार, पवन राजपूत, सौरभ सोनकर, अमन तोमर, अंकित यादव, अनिकेत शर्मा, रजत प्रताप, प्रतीक मिश्रा, मोनू गंगवार व राजन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार