बरेली : लोगों के विरोध करने पर जावेद हबीब का सेमिनार निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्र जागरण युवा संगठन के आह्वान पर तमाम संगठनों के विरोध पर जावेद हबीब के शहर में होने वाले सेमिनार को प्रशासन ने निरस्त कर दिया। संगठनों के लोगों ने जिलाधिकारी से इस कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने की मांग की थी। मंगलवार को तमाम लोग कार्यक्रम स्थल पहुंच गए और वहां भी सेमिनार को लेकर कड़ा विरोध जताया।

प्रियंका कपूर, सौरभ शर्मा आदि ने कहा कि कुछ लोग भारतीय सनातन संस्कृति को दूषित कर रहे हैं। अनिल मुनि ने कहा कि कोविड काल में तब्लीकी लोगों ने कोरोना को फैलाकर दहशत फैलाई थी। अमित भारद्वाज ने कहा, ऐसे लोगों का कार्यक्रम बरेली में होना ठीक नहीं है। सेमिनार आयोजित करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। जीतू देवनानी, सरदार हरमीत सिंह, विषेश कुमार, राजू उपाध्याय, अभय मेहरोत्रा, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष आशू अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल लाला, राजीव कुमार अग्रवाल, लवलीन कपूर, प्रमोद मित्तल, रमेश चंद अग्रवाल, संजय गोयल, प्रियंका कपूर, सुषमा गौतम, सुमन भाटिया, मोनिका सिंह अर्चना, राधा, हिना भोजवानी आदि ने विरोध जताया।

संबंधित समाचार