लखनऊ से गया के लिए जनरथ बस सेवा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज प्रशासन ने लखनऊ से गया के लिए जनरथ बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। यात्रियों की मांग पर लखनऊ से बिहार के गया तक एसी जनरथ बस सेवा राजधानी के आलमबाग बस स्टेशन से रोजाना दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यात्रियों को 610 किमी की दूरी के लिए 617 …

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज प्रशासन ने लखनऊ से गया के लिए जनरथ बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। यात्रियों की मांग पर लखनऊ से बिहार के गया तक एसी जनरथ बस सेवा राजधानी के आलमबाग बस स्टेशन से रोजाना दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यात्रियों को 610 किमी की दूरी के लिए 617 रुपये किराया देना होगा।

एआरएम अमरनाथ सहाय ने बताया कि वापसी में बस गया बस स्टेशन से दोपहर 12 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। जोकि रात ग्यारह बजे आलमबाग बस अड्डे पहुंचेगी। यात्री इन जनरथ बस में ऑनलाइन एडवांस और तत्काल में सीटों की बुकिंग करा सकते है। बता दें कि यह बस सेवा यूपी बिहार बस समझौते के तहत संचालित की जा रही है। लिहाजा लखनऊ से पटना के लिए भी जनरथ बस सेवा का संचालन प्रस्तावित है।

संबंधित समाचार