प्रतापगढ़ : एनपीएस,यूपीएस नहीं पुरानी पेंशन बहाल करें सरकार

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

सफाई कर्मचारी संघ ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन 

परियावां/ प्रतापगढ़, अमृत विचार : पंचायती राज विभाग सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने एनपीएस,यूपीएस का विरोध किया। सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन बहाल किये जाने की मांग की।

कालाकांकर ब्लॉक अध्यक्ष पन्नालाल की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए एनपीएस,यूपीएस का विरोध जताया और पुरानी पेंशन  बहाल किए जाने की मांग किया। कालाकांकर ब्लॉक परिसर में तैनात सफाई कर्मचारियों द्वारा टीम लगाकर साफ सफाई का कार्य किया गया।

खंड विकास अधिकारी आवास के सामने सफाई कर्मचारियों ने हांथ में काली पट्टी बांधकर सफाई कार्य करते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शित किया। सफाई कर्मचारियों ने एक स्वर से कहा कि फर्जी लॉलीपॉप की जगह सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे। इस दौरान योगेश कुमार, सजन लाल, संदीप कुमार, देव प्रकाश, कमलेश कुमार, हरिशंकर सुरेश लाल, रजन लाल, दिनेश गुप्ता धर्मवीर मौर्य आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कानपुर की मॉडल के बाद पारा में दुष्कर्म पीड़िता पर हमला : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर लहुलूहान हालत में मिली युवती

 

संबंधित समाचार