सीतापुर : पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार :  मिश्रित कोतवाली क्षेत्र के कल्ली चौकी क्षेत्र में  बुधवार रात मछरेहटा मार्ग पर  उचौलिया के निकट एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता व पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतको के परिजन आक्रोशित है। पुलिस मौके पर है। 

कोतवाली मिश्रित क्षेत्र में कल्ली से मछरेहटा की ओर आ रही पिकअप जा रही थी।  उचौलिया गांव के निकट पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर संदना थाना क्षेत्र के पथरिया निवासी संदीप कुमार (28) व  उनके पुत्र अंकुश (5)   गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले जाया गया।  रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

आरोपी पिकअप चालक अंधेरे में मौके से फरार हो गया। एएसपी प्रवीण रंजन का कहना है कि पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी चौकी पर खड़ी है। अस्पताल में मृतक के परिजन मौजूद हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजन आक्रोशित हैं। पुलिस समझा रही है ।

यह भी पढ़ें- कानपुर की मॉडल के बाद पारा में दुष्कर्म पीड़िता पर हमला : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर लहुलूहान हालत में मिली युवती

 

संबंधित समाचार