जलालाबाद: डंपर से कुचलकर युवक की मौत
जलालाबाद, अमृत विचार। तेज गति से चल रहे डंपर ने लगभग 35 वर्षीय युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। कटरा बिल्लौर स्टेट हाइवे पर शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कटरा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार डंपर जलालाबाद के फर्रुखाबाद रोड पर पैदल चल …
जलालाबाद, अमृत विचार। तेज गति से चल रहे डंपर ने लगभग 35 वर्षीय युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। कटरा बिल्लौर स्टेट हाइवे पर शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कटरा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार डंपर जलालाबाद के फर्रुखाबाद रोड पर पैदल चल रहे युवक को रौंदकर निकल गया।
बताया गया कि डंपर का टायर उसके सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बता दें कि युवक के शव के पास कुचले हुए केलों की थैली पड़ी थी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक किसी के यहां रिश्तेदारी में आया होगा
वहीं डंपर मौके से फरार होने में कामयाब रहा हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों ने डंपर का नंबर पुलिस को नोट करा दिया है। कस्बा इंचार्ज विनोद यादव ने बताया शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है अब तक युवक के परिजनों का पता नहीं लग पाया है।
