बरेली: बीएलओ का पता नहीं, वोट बनवाने को हो रही परेशानी
बरेली,अमृत विचार। पंचायत चुनाव के लिए कभी भी बिगुल बज सकता है। इससे पहले निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने व एक जनवरी 2020 को जो युवा 18 वर्ष की आयु के हो चुके हैं या जिनके वोट अभी तक भी नहीं बने हैं, उनके वोट बनवाने के लिए निर्देश जारी कर चुका है। …
बरेली,अमृत विचार। पंचायत चुनाव के लिए कभी भी बिगुल बज सकता है। इससे पहले निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने व एक जनवरी 2020 को जो युवा 18 वर्ष की आयु के हो चुके हैं या जिनके वोट अभी तक भी नहीं बने हैं, उनके वोट बनवाने के लिए निर्देश जारी कर चुका है।
इसके लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा लेकिन सिस्टम की उदासीनता की वजह से बिथरीचैनपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत रजपुरा माफी में बीएलओ के नहीं होने की वजह से अभियान पूरी तरह ठप है। इससे जहां शासन की मंशा को पलीता लग रहा है वहीं, ग्रामीणों में इसको लेकर खासा रोष है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत में 19 सितंबर को बीएलओ की नियुक्ति हुई।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एक अक्टूबर से पुनरीक्षण कार्य शुरू होना था। इस दौरान बीएलओ ने बहानेबाजी कर चार्ज ग्रहण नहीं किया। इसके बाद दूसरे बीएलओ को चार्ज मिला तो वह भी बीमारी का बहाना बताकर छुट्टी पर चले गए। तीसरी बार बीएलओ का चार्च शिक्षिका को मिला, लेकिन अभी तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
बताया जाता है 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवकों में चुनाव में मतदान को लेकर खासा जोश है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है। इसके अलावा कई ऐसे लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है।
