जौनपुर: पुलिस आरक्षी 1500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को मछलीशहर कोतवाली पर तैनात एक मुख्य आरक्षी (कम्प्यूटर आपरेटर) को 1500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में मछलीशहर कोतवाली के मुजार गांव निवासी अरशद अहमद भ्रष्टाचार निवारण टीम वाराणसी से फोन पर शिकायत किया था कि मछलीशहर कोतवाली पर तैनात मुख्य आरक्षी(कम्प्यूटर आपरेटर) रंजन कुमार गुप्ता उनके पासपोर्ट के आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के एवज में 1500 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

उनकी शिकायत पर शुक्रवार को दोपहर 12.38 बजे उक्त टीम के निरीक्षक राजेश यादव, नीरज कुमार सिंह,राकेश बहादुर सिंह एक दर्जन सादी वर्दी में सिपाहियों के साथ कोतवाली परिसर के बाहर पहुंचे। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार लिखित नम्बर के नोट पर केमिकल लगाकर पीड़ित को दे रखा था। पीड़ित अरशद तय समयानुसार दिवान के पास पहुंचा पीछे से चार पांच सिपाही सादी वर्दी में सिपाही भी आ गए।

पीड़ित ने ज्योंही दीवान के हाथों में नोट पकड़ाया पीछे खड़े सिपाही उन्हें दबोच लिए। अन्य अधिकारी भी तत्काल वहां पहुंच गए। उनको कमरे से बाहर लाकर हाथ धुलवाया तो पानी का रंग व हाथ लाल हो गया। टीम उन्हें लेकर सीघे सिकरारा थाने पहुंची और विधिक कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजी कृत कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल संचालक समेत दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार