तुर्की : 34 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकले 70 साल के बुजुर्ग, अब तक 46 लोगों की मौत
इजमिर (तुर्की)। तुर्की और यूनान में आए शक्तिशाली भूकंप के करीब 34 घंटे बाद रविवार को पश्चिमी तुर्की की एक इमारत के मलबे में दबे 70 साल के बुजुर्ग को बचावकर्मियों ने जीवित बाहर निकाल लिया है। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूकंप से हुई तबाही में 46 लोगों …
इजमिर (तुर्की)। तुर्की और यूनान में आए शक्तिशाली भूकंप के करीब 34 घंटे बाद रविवार को पश्चिमी तुर्की की एक इमारत के मलबे में दबे 70 साल के बुजुर्ग को बचावकर्मियों ने जीवित बाहर निकाल लिया है। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूकंप से हुई तबाही में 46 लोगों की जान गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
तुर्की के आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा कि इजमिर शहर में मलबे से और शव निकाले जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 44 तक पहुंच गई है जोकि इस देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। शुक्रवार को आए भूकंप से यूनान में दो किशोरों की मौत हुई है।
बचाव दल ने रविवार मध्यरात्रि को एक इमारत के मलबे में दबे 70 वर्षीय अहमत सितिम को जीवित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने ट्वीट किया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने बाहर आकर कहा, ‘ मैंने उम्मीद कभी नहीं छोड़ी थी।’
