हरदोई: भाभी के साथ घर से निकला था युवक, खेत में मिला शव, महिला भी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। उन्नाव जिले के रहने वाले युवक का शव हरदोई के मल्लावां क्षेत्र स्थित खेत में मिला है। शव के पास चाकू,गमछा और एक पानी की बोतल भी मिली है। मल्लावां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी भाभी के साथ खेत पर जाने की बात कह कर घर से निकला था,उसके बाद उसका शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि उसकी भाभी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। 

शनिवार की शाम को मल्लावां पुलिस को जानकारी मिली कि हरदोई-उन्नाव बार्डर पर आलापुर कोट के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है, वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए छानबीन शुरू की। युवक की पहचान 25 वर्षीय राहुल पुत्र रामलाल निवासी हयात नगर भौंरा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि शनिवार की दोपहर में राहुल अपनी भाभी आशा को साथ लेकर साइकिल से खेत पर जाने के लिए निकला था। सीओ बिलग्राम शिल्पा कुमारी ने बताया है कि राहुल के घर वालों ने उसकी भाभी आशा पत्नी विपिन के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है।  शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा,उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जायेगी। 

यह भी पढ़ें: अयोध्या: सपा के संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा भवनाथ दास का निधन

संबंधित समाचार