त्योहारों के मद्देनजर कोविड-19 प्रोटोकॉल का हो पालनः योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने त्योहारों के मद्देनजर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनश्चिति कराने के निर्देश दिये और कहा कि राजधानी लखनऊ में कोरोना पर प्रभावी अंकुश के लिये रणनीति बनायी जाए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने त्योहारों के मद्देनजर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनश्चिति कराने के निर्देश दिये और कहा कि राजधानी लखनऊ में कोरोना पर प्रभावी अंकुश के लिये रणनीति बनायी जाए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि त्योहारों को देखते हुए सभी को कोरोना वायरस के प्रति निरंतर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोरोना वायरस की रोकथाम के संबंध में नर्धिारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनश्चिति किया जाए।

लखनऊ में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिये चलेगा अभियान

उन्होंने कहा कि साथ ही लखनऊ में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए साफ-सफाई का अभियान पूरी सक्रियता से चलाया जाए। इसके साथ ही लार्वा-रोधी छिड़काव और फॉगिंग भी नियमित रूप से करवाई जाए। योगी ने डेंगू तथा अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए कार्यवाही तेजी से जारी रखने के निर्देश दिये और कहा कि सेनिटाइजेशन पूरी सक्रियता से किया जाए। कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रन्टि व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए।

संबंधित समाचार