छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, तीन अन्य घायल, सीएम साय ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटपारा जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से सात व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज शाम मोहतारा गांव में उस समय घटी जब ये लोग खेत में काम कर रहे थे। 

उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये लोग भारी बारिश के बीच अपने खेत के पास एक तालाब के किनारे खड़े थे तभी आकाशीय बिजली गिरी। मृतकों की पहचान मुकेश (20), टंकार साहू (30), संतोष साहू (40), थानेश्वर साहू (18), पोखराज विश्वकर्मा (38), देव दास (22) और विजय साहू (23) के रूप में हुई है।’’ 

अधिकारी ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लोगों के हताहत होने पर दुख प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अधिकारियों को घायलों को सभी प्रकार की मदद देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हू।’’

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा