यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर मायावती ने सपा-भाजपा पर बोला हमला, कहा- दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई जैसे हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सुलतानपुर में एक सर्राफा व्यापारी के यहां डेढ़ करोड़ रुपये की लूट के मामले में एक अभियुक्त की पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुई मौत को लेकर एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा और कहा कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर इन दोनों दलों के ‘नाटक’ से सभी को सावधान रहना चाहिए। मुठभेड़ में मंगेश यादव नामक अभियुक्त की मौत के बाद सपा ने इसे जाति देखकर की गयी फर्जी मुठभेड़ करार दिया था, जबकि भाजपा ने सपा पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया था। 

मायावती ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में मुठभेड़ की घटना के बाद से भाजपा व सपा में कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाये जा रहे हैं तथा अपराध, अपराधी व जाति के नाम पर जबरदस्ती की राजनीति की जा रही है, जबकि इस मामले में ये दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई जैसे हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यानी भाजपा की तरह सपा सरकार में भी तो कई गुणा ज्यादा कानून-व्यवस्था का बुरा हाल था। दलितों, अन्य पिछडे़ वर्गों, गरीबों व व्यापारियों आदि को सपा के गुण्डे, माफिया दिन-दहाड़े लूटते व मारते-पीटते थे, ये सब लोग भूले नहीं हैं।’’ 

बसपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में वास्तव में ‘‘कानून द्वारा कानून का राज’’ बसपा के शासन में ही रहा है। जाति व धर्म के भेदभाव के बिना लोगों को न्याय दिया गया। कोई फर्जी मुठभेड़ भी नहीं हुए। इसलिए भाजपा व सपा के कानूनी राज के नाटक के प्रति सभी सजग रहें।’’ 

सुलतानपुर जिले में पिछले महीने एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान में डकैती के मामले में आरोपी बदमाश मंगेश यादव पिछले बृहस्पतिवार तड़के राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन पलटाने की साजिश: रेलवे के अधिकारी ने दर्ज कराई FIR, आधा दर्जन से अधिक को पुलिस ने उठाया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा