लखीमपुर खीरी: कुएं में डूबकर अधेड़ की मौत, गांव में बदबू फैली तो पता चला

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

निघासन, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव चखरा में एक अधेड़ व्यक्ति कुएं में गिर गया, जिससे उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
ग्राम प्रधान गजराज ने बताया कि रामासरे (50) नशे का आदी था। परिवार में अन्य भाई और भतीजे हैं, लेकिन अपने परिवार से रामासरे अकेला ही था। उसकी पत्नी की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। रविवार को वह कुएं में गिर गया। अगले दिन आस पड़ोस में दुर्गंध फैली तो कुएं में रामासरे का शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।

संबंधित समाचार