प्रयागराज : वुजूखाने के एएसआई सर्वेक्षण मामले की सुनवाई टली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के कथित वुजूखाने का आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) से सर्वे कराने के मामले में दाखिल याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। वर्तमान मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ के समक्ष हुई।

पिछली सुनवाई के दौरान मस्जिद कमेटी द्वारा जवाबी हलफनामा दाखिल किया गया। अगली सुनवाई पर याची राखी सिंह कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल करेंगी। मालूम हो कि शृंगार गौरी मामले में मुख्य वादी  राखी सिंह ने जिला अदालत, वाराणसी के आदेश को चुनौती दी है।

याची का तर्क है कि जिस तरह ज्ञानवापी के पूरे परिसर का एएसआई सर्वेक्षण किया गया है, उसी तरह से सील वुजूखाने (शिवलिंग को छोड़कर) का भी सर्वे होना चाहिए, जिससे वुजूखाने के वास्तविक चरित्र का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- UP 69000 शिक्षक भर्ती मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को जारी किया नोटिस

संबंधित समाचार